अलीगंज l थाना क्षेत्र के हतसारी रोड पर कबाड़ी के यहां मजदूरी कर रहे युवक मुनीश पुत्र शरीफ उम्र बीस वर्ष निवासी मोहल्ला काजी की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
अलीगंज l थाना क्षेत्र के हतसारी रोड पर कबाड़ी के यहां मजदूरी कर रहे युवक मुनीश पुत्र शरीफ उम्र बीस वर्ष निवासी मोहल्ला काजी की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।
बताया जा रहा की युवक कबाड़ी के यहां लंबे समय से कार्यरत था । रविवार की सुबह लगभग 8 बजे युवक ट्रक में कबाड़ भरकर त्रिपाल डाल रहा था।ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में युवक आ गया और नीचे आ गिरा।घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।परिजनों ने शव का पोस्टमार्डम करवाने से इंकार कर दिया है।साथ ही थाने में कोई लिखित तहरीर भी नहीं दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें