सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वृद्व एवं युवाओं अधिवक्ताओं को बार एसोसियेशन देगी पेंशन अधिवक्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पास

 वृद्व एवं युवाओं अधिवक्ताओं को बार एसोसियेशन देगी पेंशन

अधिवक्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पास

अलीगंज- नवगठित एसोसियेशन ने वृद्व एवं युवा अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए एक अच्छी पहल की है। इस पहल में 65 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अधिवक्ताओं एवं पांच वर्ष से कम समय की प्रैक्टिस कर रहे युवाओं को प्रोत्साहन स्वरूप पेंशन दी जाएगी। यह प्रस्ताव बार एसोसियेशन द्वारा अधिवक्ताओं की आम बैठक में लिया गया। इस प्रस्ताव का सभी अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। 

अलीगंज बार एसोसियेशन आम सभा का बैठक का आयोजन बार सभागार में अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अधिवक्ताओं के हितों के लिए कई प्रस्ताव पास किए। बैठक में अधिवक्ता रामवीर पाण्डेय, राघवेन्द्र ने प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए किया कि जो भी अधिवक्ता 65 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं और जो अधिवक्ता पांच वर्ष की प्रैक्टिस पूर्ण नहीं कर सके हैं उनको सम्मान स्वरूप पेंशन दी जाए। जिसको बार एसोसियेशन द्वारा सर्वसम्मति से मान्य किया गया। इसके अलावा जिन अधिवक्ताओं के चैम्बरों के बाहर फुटपाथ नहीं बनी है, उनको भी ईटों के द्वारा बनवाया जाएगा। 

एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि यह पेंशन एसोसिसेशन के फण्ड से उक्त पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष आने वाले फण्ड के हिसाब से प्रत्येक माह इन अधिवक्ताओं को पेंशन दी जाएगी। सचिव अनिल कुमार अवस्थी ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और हरसंभव समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से एकजुट होकर अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करने की अपील की।

इस अवसर पर बलवीर सिंह राठौर, मेघ सिंह शाक्य, वेदप्रकाश यादव, मुकेश सक्सेना, प्रमोद सक्सेना, अमरनाथ गुप्ता, रामेन्द्र पाल पाण्डेय, जगदीश वर्मा, केशव सिन्हा, पुष्पेन्द्र यादव, बलवीर सिंह यादव, रामतीर्थ दीक्षित, संतोष यादव, रवेन्द्र पाण्डेय, शैलेन्द्र चैहान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...