ऑटो लिफ्टर गैंग के आठ सदस्य पकड़े
एटा, - शहर में लगातार बाइक चोरी कर पुलिस के लिए सिरदर्द बने ऐसे चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। चोरों के साथ-साथ वाहन कटवाने कबाड़ी भी पुलिस के हत्थे चढ़े है। पुलिस ने आठ आरोपियों को पकड़ा। कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने शिवसिंहपुर तिराहा से आठ चोरों को पकड़ा। चोरों ने निशानदेही से 12 चोरी की बाइक बरामद की है। पूछताछ में चोरों ने अपने नाम छोटू उर्फ जीतू निवासी वनगांव, शाहिल निवासी नगला पोता चौक, नीरज निवासी गल्ला मंडी, गुलजार निवासी किदवईनगर कोतवाली नगर, वाहिद खां उर्फ छोटू निवासी सखनपुर फरिहा फिरोजाबाद, नारायण शर्मा निवासी वल्लभगढ़ राजीव कालोनी, मोनू निवासी स्टेशन रोड शिकोहाबाद फिरोजाबाद, आकाश निवासी फरिहा फिरोजाबाद को बताया।
गुलजार वाहनों को काटता था वहीं नारायण, मोनू, आकाश, वाहिद वाहनों को खरीदते थे। बाकी के चोर बाइक चोरी करते थे। आकाश पर कई आपराधिक मामले दर्ज है।

एक टिप्पणी भेजें