पुलिस एवं नगर पालिका प्रशासन ने जीटी रोड पर हटाया अतिक्रमण
नगर पालिका परिषद एवं पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार को जीटी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई। नगर पालिका द्वारा अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूल किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई।
बता दें कि जीटी रोड पर अतिक्रमणकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसके कारण से वाहनों के आवागमन में दिक्कत होती है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। पहले भी कई बार अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद अतिक्रमणकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं । रविवार को उप जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन द्वारा एक बार फिर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें