गांव डंडेसरी में दो नामजद लोगों ने घर में घुसकर दो भाइयों के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से बल्लम से प्रहार करके किया घायल
गांव डंडेसरी में दो नामजद लोगों ने घर में घुसकर दो भाइयों के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से बल्लम से प्रहार करके किया घायल
कोतवाली क्षेत्र के गांव डंडेसरी में दो नामजद लोगों ने घर में घुसकर दो भाइयों के साथ मारपीट कर दी तथा जान से मारने की नीयत से बल्लम से प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है तथा घटना में प्रयुक्त बल्लम को भी बरामद कर लिया गया है।
देवेंद्र पाल सिंह निवासी गांव डंडेसरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अभियुक्तों ने पीड़ित के घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए पीड़ित के भाई सत्यपाल को जान से मारने की नियत से बल्लम से पेट में प्रहार कर दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया एवं लाठी-डंडों से मारपीट करके घायल कर दिया। पथराव करते हुए चारा काटने की मशीन व चारपाई तोड़ दी। रिपोर्ट में नामजद अतुल पुत्र कमलेश एवं कमलेश पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव डंडेसरी थाना सिकंदराराऊ को तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । अतुल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बल्लम भी उसके बताए अनुसार स्थान से बरामद कर लिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें