सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती पर उन्हें किया गया याद
सरकारी, गैर सरकारी स्थानों पर हुए कार्यक्रम
अलीगंज- अपने एक नारे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा से लोगों में जोश भरने वाले नेताजी सुभाष चन्द्र बोस 126 वीं की जन्म जयंती नगर में सरकारी, गैर सरकारी मनाई गई। लोगांे द्वारा नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया। कायस्थ समाज द्वारा डाक बंगला स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर समाज बन्धुओं ने नेताजी के विचारों से अवगत कराया। नेताजी ने देश की आजादी के लिए जो बलिदान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। समाज में केन्द्र सरकार से नेताजी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। इस मौके पर जितेन्द्र नाथ सक्सेना, , बृजमोहन सक्सेना, मुकेश सक्सेना, आकाश सक्सेना, रिंकू सक्सेना, रवी सक्सेना, गुडडू सक्सेना आदि कायस्थ बन्धु मौजूद रहे।
गौतम बुद्व इण्टर काॅलेज, थाना परिसर, उपजिलाधिकारी कार्यालय, बार एसोसियेशन सभागार एवं सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं पर सुभाष चन्द्र बोस की जंयती मनाई गई। सीओ विक्रांत द्विवेदी, तहसीलदार राकेश कुमार, बीडीओ दिनेश चन्द्र शर्मा, रामगोपाल शाक्य, इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह, बार एसोसियेशन अध्यक्ष प्रमोद मिश्र, अनिल अवस्थी, शैलेन्द्र सिंह चैहान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें