संविलियन विद्यालय कचौरा में खेलो हाथरस कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ उमंग खेल कार्निवाल उत्सव का आयोजन

 संविलियन विद्यालय कचौरा में खेलो हाथरस कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ उमंग खेल कार्निवाल उत्सव का आयोजन

सिकंदराराऊ


गुरुवार को कस्बा कचौरा के संविलियन विद्यालय कचौरा में खेलो हाथरस कार्यक्रम के अंतर्गत उमंग खेल कार्निवाल उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के सह संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार एवं ब्लॉक पीटीआई विनोद कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक रामखिलाड़ी यादव ने की। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अशोक यादव रहे। 

कार्यक्रम में सह संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार ने प्रतिभागी छात्र - छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये। उन्होंने संबोधन के दौरान खेल का जीवन में महत्व बताते हुए बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम में विशेष रूप से इंचार्ज प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, अमित कुमार गोस्वामी, बीनेश कुमार पारासर,  विजय कुमार,  मुनेश कुमार,  प्रदीप कुमार,  रविन्द्र सिंह सहायक अध्यापक, प्रियंका, ब्रजेश कुमार, गीता वर्मा,  आशा राठौर,  केशव देव शर्मा एवं कार्यक्रम में कचौरा ग्राम पंचायत के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने छात्र छात्राओं के साथ विशेष सहयोग किया।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2