गांव छोकरा में झोपड़ी में लगी आग में जलकर एक वृद्ध की मौत

 गांव छोकरा में झोपड़ी में लगी आग में जलकर एक वृद्ध की मौत

सिकंदराराऊ

 कोतवाली क्षेत्र के गांव छोंकरा में संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में लगी आग में जलकर एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

रामदास पुत्र नेकसे लाल उम्र 85 वर्ष निवासी गांव छोंकरा बीती रात अपने घर के सामने बनी झोपड़ी में सो रहे थे। रात्रि 3:00 बजे करीब अचानक झोपड़ी में आग लग जाने से रामदास की जलकर मृत्यु हो गई । आग लगने की जानकारी होते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया । आग बुझाने के प्रयास में रामदास का पुत्र रघुराज भी झुलस गया। मृतक के पुत्र ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2