सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाथरस के श्री दाऊजी महाराज मेला प्रांगण में भव्य व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन

 हाथरस।

 मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) के जिला अध्यक्ष व्यापारी सम्मेलन के संयोजक सुरेश अग्रवाल के संयोजन में एक भव्य व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य क्षेत्र के व्यापारियों उद्योगपतियों को एक मंच पर लाना तथा हाथरस के उद्योग व्यापार केआर्थिक विकास की नई दिशा तय करना है। सम्मेलन में हाथरस जनपद के अलावा बदायूं , कासगंज, फर्रुखाबाद , अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, एटा , आगरा से पधारे समस्त व्यापारी उद्योगपतियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। 

 कार्यक्रम के समन्वयक श्री पीके गुप्ता,  डिप्टी कमिश्नर जीएसटी एवं जॉइंट कमिश्नर जीएसटी आरके सिंह की उपस्थिति व्यापारियों का उत्साह वर्धन कर रही थी ।

कार्यक्रम का सफल संचालन  कपिल अग्रवाल चैयरमैन एवं प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं फेम के जिला महामंत्री ऋषि वार्ष्णेय लहरा वाले ने किया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य एवं फेम के राष्ट्रीय महासचिव आर के गौड़ सीए एवं फेम के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता तथा आर्थिक सेल के संयोजक राजेश्वर पैन्यूली सीए,  फेम प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोवती, प्रदेश उपाध्यक्ष  अजय अग्रवाल,  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान  रामेश्वर उपाध्याय,  प्रमुख समाजसेवी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी रहे।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता बौहरे  रमन मूर्ति जी शर्मा ने की। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष ओमकार अग्रवाल (बड़कन बाबू) ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी गण एवं जीएसटी अधिकारी गण द्वारा दीप प्रज्वलित कर व भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं फेम के संस्थापक श्री स्वर्गीय बीके बंसल एवं हाथरस व्यापार मंडल के प्रथम संस्थापक अध्यक्ष बौहरे  राम मूर्ति शर्मा सर्राफ के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम में हाथरस के प्रमुख उद्योगपति देवेंद्र मोहता,  प्रदीप गोयल , नन्नू मल गुप्ता,  चंचल सुपारी, गोविंद प्रसाद अग्रवाल दाल वाले,  दीपक बूटिया  टैक्स अधिवक्ता,  विनोद अग्रवाल,  सत्य प्रकार रंगीला ,रवि वाष्णैय, शरद अग्रवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किये ।

कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्था में जय शर्मा, तरुण शर्मा, प्रवीन खंडेलवाल, पुलकित अग्रवाल, दीपक बूटिया, शशांक शर्मा ,शुभम, अमन गोयल , ओमप्रकाश वर्मा, देवकीनंदन वर्मा, बंटू ,शैलेंद्र शर्मा, डॉ दिनेश माहेश्वरी, लोकेश अग्रवाल दाल वाले का विशेष सहयोग रहा।

 मुख्य अतिथि आर के गौड़ ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और डिजिटल व्यापार को अपनाने की आवश्यकता है ताकि हाथरस के उद्योगपति व्यापारी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें और अपने कारोबार को बढ़ा सकें ।

सम्मेलन में मुख्य रूप से आधुनिक व्यापार तकनीकी आधार ई-कॉमर्स एवं जीएसटी की बारीकियां पर और नई उद्योग नीतियों पर प्रकाश डाला गया ।

इस दौरान उद्योगपतियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे तकनीक की ज्ञान और सही मार्गदर्शन में छोटे व्यापार को बड़ा रूप दिया जा सकता है।

 राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश्वर पैन्यूली  ने कहा प्रतिस्पर्धा विश्व में भारत की ओर देख रही है। हमारी औद्योगिक एवं व्यवसाय नीतियां एवं ऋतियां से प्रभावित विश्व की अनेक हमारी व्यापारिक नीतियों को अपनाने के लिए तैयार है। भारत की क्षमता समुद्र के तल की गहराई व आसमान की ऊंचाई के समान बेमिसाल है। लोकल का वोकल हर जन मानस को उपयोग में लाना चाहिए ।

 भूपेंद्र सिंह सोवती ने सम्मेलन में पधारे उद्योगपति व्यापारीऔर महिला उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी की समस्यायों का समाधान हमारा प्रमुख उद्देश्य है।

 प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सरकार की नीति एवं नीयत पर हमें कोई संदेह नहीं किंतु व्यपारी का उत्पीड़न शोषण हमें मंजूर नहीं। व्यापारी की सुरक्षा और व्यापार की रक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य है। 

 कार्यक्रम के अध्यक्ष रमन मूर्ति शर्मा ने सभी का धन्यवाद दिया।

  कार्यक्रम में विष्णु गौतम, अनुभव अग्रवाल, प्रदीप बंसल, मनोज अग्रवाल राया वाले,  देवेंद्र गोयल रंग वाले, पुनीत पोद्दार, सुभाष अग्रवाल साड़ी वाले, गोपाल जी, नेमीचंद, सोनू वर्मा, प्रीति अग्रवाल ,प्रतीक अग्रवाल, रामकुमार सिंह वर्मा, बाबूलाल वर्मा बर्तन वाले, आशीष गर्ग ,संजय अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल, बांके बिहारी गर्ग, रासबिहारी गर्ग ,रामकुमार अग्रवाल, किशोर वर्मा, सुनील वर्मा, निष्कर्ष सिंघल, अंकुर अग्रवाल, रिंग वाले, पंकज अग्रवाल ,धीरेंद्र वार्ष्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा।

 कार्यक्रम समापन की घोषणा सुरेश अग्रवाल द्वारा करते हुए कार्यक्रम में पधारे सभी व्यापारी बंधुओं का आभार जताया।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...