अलीगढ़ में माँ बगलामुखी के जयकारों से गूंजी सड़कें, भव्य कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
नौरंगाबाद स्थित माँ बगलामुखी मंदिर, बी. दास कम्पाउंड द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं बगलामुखी महायज्ञ से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। माँ बगलामुखी के जयकारों और बैंड-बाजों के साथ निकली इस यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश यात्रा का नेतृत्व पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती पुरी ने किया। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं, वहीं बड़ी संख्या में युवा भगवा वस्त्र पहनकर शामिल हुए।
महामंडलेश्वर जी ने बताया कि 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मंदिर परिसर में भागवत कथा और महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पं. अशोक कुमार पांडेय जी करेंगे। इसी के शुभारंभ के अवसर पर यह कलश यात्रा निकाली गई है। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जर्मनी से आईं योगिनी मेखला सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें