आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का विशेष पंजीकरण अभियान आयोजित
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का विशेष पंजीकरण अभियान आयोजित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के आयोजन के क्रम में आज जनपद की सभी 1712 आंगनबाड़ी केदो पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का विशेष पंजीकरण अभियान आयोजित किया गया इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्र में पंजीकृत पात्र गर्भवती धात्री महिलाओं का पंजीकरण किया गया। इसका उद्देश्य गर्भवती और धात्री महिला को गर्भावस्था के दौरान पोषण पर विशेष ध्यान हेतु आर्थिक मदद करना तथा कन्या जन्म को प्रोत्साहित करना है।
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत माननीय सांसद अनूप प्रधान द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र महमूदपुर बरसे पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया तथा महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन किया गया साथ ही उनके द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण पर ध्यान देने हेतु कहा गया तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का लगातार गृह भ्रमण करते हुए उनका स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं को सुधार हेतु जानकारी देने एवं मदद करने हेतु अपील की गई।
इस अवसर पर सांसद ने अपने संबोधन में पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं एवं प्रयासों पर चर्चा करते हुए कहा कि सुपोषित परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें