जनपद हाथरस में अखिल भारतीय यादव महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कानपुर जगराम यादव के आगमन पर महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव एवं मथुरा के जिला अध्यक्ष संजय यादव भी उपस्थित रहे । अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव का भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान जनपद हाथरस के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का फूल-मालाओं एवं पट्टिका तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता एवं समाजहित के विषयों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, राहुल यादव एडवोकेट
हरेंद्र सिंह यादव प्रधान, प्रमोद यादव, बालकिशन यादव, श्रीराम यादव, विष्णु यादव, श्रीनिवास मुनीम जी, रनवीर दरोगा जी, सत्यवीर यादव एडवोकेट, राजकुमार सुशील सहित अखिल भारतीय यादव महासभा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@#samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें