नगर के मोहल्ला बारहसैनी में जल निगम द्वारा हर घर जल योजना के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी पर चढ़कर बच्चों द्वारा रील बनाना जानलेवा साबित हो सकता है। लेकिन नगर पालिका और जल निगम का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
बता दें कि नगर पालिका द्वारा पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर में नई पेयजल योजना शुरू की गई है। जल निगम द्वारा नई हर घर जल योजना को अंजाम देने के लिए नगर के मोहल्ला बारहसैनी में एक बड़ी पेयजल टंकी का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन टंकी पर स्थानीय मोहल्ले के बच्चे चढकर रील बनाकर मनोरंजन करने में लगे हैं। लेकिन यह मनोरंजन कभी भी उनके लिए परेशानी का सबक बन सकता है। इस समय इन बच्चों की हरकत की ओर न तो उनके परिजनों और न ही नगर पालिका तथा जल निगम के अधिकारियों का ध्यान है।
पानी की निर्माणाधीन टंकी पर बच्चों का चढ़ना और रील बनाना उनकी जान के लिए एक बड़ा खतरा है। देशभर में ऐसे कई दुखद मामले सामने आए हैं, जिनमें जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।इस तरह की लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें