सिकंद्राराऊ कोतवाली पुलिस ने एक अभियुक्त को 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्दाराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए योगेश पुत्र मुकेश कुमार निवासी गढी बुन्दू खाँ कस्वा व थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस को एटा रोड पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें