नगर के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर पर विराजमान जगत जननी राजराजेश्वरी बृजेश्वरी माता की वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर 17 जुलाई दिन शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे मंदिर परिसर में विद्वान आचार्य पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित के पावन सानिध्य में हवन यज्ञ का आयोजन होगा। हवन पूर्णाहुति के बाद कन्या लंगूरा पूजन एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा। वही सांय 5 बजे महिला मंडल द्वारा भजन संध्या आयोजित होगी । इस अवसर पर मंदिर में भव्य फूल बंगला भी सजाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए व्यवस्थापक धर्मेंद्र शर्मा ने नगर के समस्त धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें