एसओजी टीम, थाना हाथरस जंक्शन एवं थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25000 के इनामी मोना ठाकुर को किया गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
एसओजी टीम, थाना हाथरस जंक्शन एवं थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत हथीसा पुल के पास कैलाश ढाबे के सामने रोड पर हुई फायरिंग करने वाले 25000 रूपये के इनामिया 1 आरोपी मोना ठाकुर से हुई पुलिस मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गई जबाबी फायरिंग में आरोपी मोना ठाकुर के दौनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया तथा मुठभेड के दौरान आमने-सामने हुई फायरिंग में पुलिस की गाडी व थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है। कब्जे से 1 तमंचा 2 जिंदा, 3 खोखा कारतूस 315 बोर एवं एक कार होन्डा अमेज बरामद किए गए हैं।
अवगत कराना है कि दिनांक 18.06.2026 को थाना हाथरस गेट पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना हाथऱस गेट क्षेत्रांतर्गत कैलाश ढाबे पर छोटू राणा व उसके अन्य साथियों एवं शानू व उसके साथियों द्वारा एक दूसरे पर फायरिंग कर दी है । जिसके सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 4 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसओजी एवं सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में पुलिस टीमों द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा घटना में शामिल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 25000-25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
जिसके क्रम में आज दिनांक 3.07.2026 को गठित पुलिस टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त ग्राउन्ड, टेक्निकल इंटेलीजेंस व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत रूहेरी फाटक से रतनगढ़ी वाले रास्ते में दो पक्षों में आपस में फायरिंग की घटना में शामिल ₹25000 के इनामिया 1 अभियुक्त मोना ठाकुर से मथुरा बरेली हाइवे पर मेण्डू रोहिरी रोड के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ की गई जबाबी फायरिंग में आरोपी मोना ठाकुर के दौनों पैरों में गोली लगने से घायल होने पर गिरफ्तार किया गया तथा मुठभेड के दौरान आमने-सामने हुई फायरिंग में पुलिस की गाडी व थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी है । घायल अभियुक्त मोना ठाकुर को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया । अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा 2 जिंदा, 3 खोखा कारतूस 315 बोर एवं एक कार होन्डा अमेज बरामद बरामद हुई है । आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त मोना ठाकुर उर्फ सचप्रताप सिंह उपरोक्त के विरूद्ध ह्त्या, आर्म्स एक्ट, गुण्डा एक्ट , हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, एनडीपीएस एक्ट आदि संगीन धाराओ मे जनपद के विभिन्न थानो मे करीब 2 दर्जन अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त मोना ठाकुर उपरोक्त थाना हाथरस जंक्शन का हिस्ट्रीशीटर अपराधारी है और कई बार जेल जा चुका है ।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता:-*
मोना ठाकुर पुत्र रहीश पाल निवासी नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 01 तमंचा 315 बोर ।
2. 02 जिंदा कारतूस 315 बोर ।
3. 03 खोखा कारतूस 315 बोर ।
4. 01 कार होन्डा अमेज बरामद ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त मोना ठाकुर उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0- 529/07 धारा 302 भादवि थाना हाथऱस जंक्शन जनपद हाथऱस
2. मु0अ0सं0- 560/07 धारा 25A Act थाना हाथऱस जंक्शन जनपद हाथऱस
3. मु0अ0सं0- 332/13 धारा 3UP गुण्डा एक्ट थाना हाथऱस जंक्शन जनपद हाथऱस
4. मु0अ0सं0- 555/13 धारा 147/148/149/307 भादवि थाना क्वार्शी जनपद अलीगढ
5. मु0अ0सं0- 760/14 धारा 346/343/302/201/120वी भादवि थाना कोतवाली जनपद मथुरा
6. मु0अ0सं0- 880/14 धारा 3/25 A Act थाना कोतवाली नगर जनपद मथुरा
7. मु0अ0सं0- 116/15 धारा 2(b)11/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सदर बाजार जनपद मथुरा
8. मु0अ0सं0- 596/17 धारा 302/364/201/34 भादवि थाना टप्पल जनपद अलीगढ
9. मु0अ0सं0-770/17 धारा 307,भादवि थाना हाथऱस कोतवाली जनपद हाथऱस
10. मु0अ0सं0-174/19 धारा 147,148,149,307,386,भादवि थाना हाथऱस कोतवाली जनपद हाथऱस
11. मु0अ0सं0-175/19 धारा 147,148,149,307,भादवि थाना हाथऱस कोतवाली जनपद हाथऱस
12. मु0अ0सं0-176/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना हाथऱस कोतवाली जनपद हाथऱस
13. मु0अ0सं0-69/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना हाथऱस कोतवाली जनपद हाथऱस
14. मु0अ0सं0-121/21 धारा 3/10,उ0प्र0गुण्डा अधिनियम थाना हाथऱस जंक्शन जनपद हाथऱस
15. मु0अ0सं0-310/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना हाथऱस जंक्शन जनपद हाथऱस
16. मु0अ0सं0- 371/21धारा 384 भादवि थाना हाथऱस कोतवाली जनपद हाथऱस
17. मु0अ0सं0-107/22 धारा 22 एनडीपीएस एक्ट ,भादवि थाना हाथऱस कोतवाली जनपद हाथऱस
18. मु0अ0सं0-108/22 धारा 323,504,,भादवि 3(2)(5) एससीएसटी एक्ट थाना हाथऱस कोतवाली जनपद हाथऱस
19. मु0अ0सं0-174/22 धारा 307,386,506,भादवि थाना हाथऱस कोतवाली जनपद हाथऱस
20. मु0अ0सं0-328/22 धारा 307,504,भादवि थाना हाथऱस जंक्शन जनपद हाथऱस
21. मु0अ0सं0-102/2023 धारा 307,386,120 बी ,भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट थाना हाथऱस कोतवाली जनपद हाथऱस
22. मु0अ0सं0-136/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट ,थाना हाथऱस कोतवाली जनपद हाथरस ।
23. मु0अ0सं0 118/26 धारा 109(1), 351(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें