पोस्ट ऑफिस हाथरस, पोस्ट ऑफिस कैम्प हसायन तथा विकास भवन परिसर हाथरस में 3 दिवसीय 21 से 23 जुलाई तक विशेष आधार कैंप का आयोजन
आमजन को आधार संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग के सहयोग से पोस्ट ऑफिस हाथरस (मुख्य डाकघर), पोस्ट ऑफिस कैंप हसायन तथा विकास भवन परिसर हाथरस में विशेष आधार कैंप का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि पोस्ट ऑफिस हाथरस, पोस्ट ऑफिस कैंप हसायन तथा विकास भवन परिसर हाथरस में दिनांक 21 जुलाई, 2026 से 23 जुलाई, 2026 तक (03 दिवस) प्रातः 10ः00 बजे से विशेष आधार कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप के माध्यम से आधार नामांकन, आधार अद्यतन एवं अन्य आवश्यक आधार संबंधी सेवाएं आमजन को उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि जिन व्यक्तियों को आधार बनवाने अथवा आधार में किसी प्रकार का संशोधन, अद्यतन या अन्य कार्य कराना हो, वे निर्धारित तिथियों में अपने निकटतम आयोजित विशेष आधार कैंप में पहुंचकर सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। प्रशासन का उद्देश्य पात्र नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं सरल, सुलभ एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें