बारिश में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण ताल तलैया बना सिकंदराराऊ , नगर पालिका प्रशासन बेपरवाह
नगर में बारिश और नालियों की सफाई न होने से गलियों में जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नगर के अधिकांश मोहल्ले और बाजार ताल तलैया बन गए ।लाला का नगला, बारहसैनी और अनल कॉलोनी, मटकोटा , रोशनगंज, नयागंज आदि मौहल्ला एवं बाजार में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर गया है। इस समस्या के कारण लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बरसात के मौसम से पहले नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। जल भराव का आलम यह है कि घरों एवं दुकानों के अंदर बारिश का पानी घुस गया। यदि नगर पालिका प्रशासन समय रहते चेत जाता और बरसात से पहले ही नाले नालियों की तली झाड़ सफाई सही ढंग से कराई गई होती तो लोगों को इस प्रकार की परिस्थिति से रूबरू नहीं होना पड़ता।
नालों पर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी रुक गई है, जिससे बारिश होने पर गलियों में पानी भर जाता है। बुधवार को दिन में हुई बारिश के लोगों का रास्ता निकलना मुश्किल हो गया। अंसारिया स्कूल के आसपास व जैन मंदिर रोड, मोहल्ला बारह सैनी, अनल कॉलोनी सभी जगह पानी पानी नजर आने लगा।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद प्रशासन और नगर पालिका द्वारा नालों की नियमित सफाई और जल निकासी का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें