हरपाल सिंह यादव राष्ट्रीय जन आवाज पार्टी भारतवर्ष के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
राष्ट्रीय जन आवाज पार्टी भारतवर्ष के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा हरपाल सिंह यादव को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर हरपाल सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे, उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा शिक्षा, रोजगार सामाजिक न्याय और विकास के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ें और एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें ।
पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उपेंद्र यादव एडवोकेट, श्रीनिवास मुनीमजी , राहुल यादव एडवोकेट, देवेंद्र बघेल, एडवोकेट देवा बघेल , मृदुल यादव एडवोकेट फैजान कुरैशी, विशाल गोला , मनोज कुमार सविता, हरेंद्र यादव प्रधान, योगेश यादव प्रधान ,नवाब अहमद बाबूराम यादव कातिव सभी साथियों ने हरपाल सिंह यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें