आधार अनुश्रवण समिति की बैठक विकास भवन कार्यालय में करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित दीक्षित ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवशयक दिशा निर्देश दिये।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट" (5-17Yrs) की लम्बित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करने एवं स्टेट पंजिका को भी सक्रिय किट के सापेक्ष कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का समय रहते बायोमेट्रिक अपडेट अवश्य कराए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक के दौरान UIDAI के
सहायक मैनेजर संदेश श्रीवास्तव आधार प्रगति के संबंध में अवगत कराया कि जनपद ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट" (MBU) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में 15वां स्थान प्राप्त किया है, जो जनपद के लिए एक सराहनीय उपलब्धि है। यह उपलब्धि प्रशासन, संबंधित विभागों तथा आमजन की जागरूकता का सकारात्मक परिणाम है। MBU अर्थात 5 से 17 वर्ष तक के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराना अत्यंत आवश्यक है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा यह सुविधा सितंबर 2026 तक निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद एक नया आधुनिक आधार सेवा केन्द्र भी शुरू किया गया है, जहां अपग्रेडेड सेवाओं के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा रही है।
नया आधार सेवा केन्द्र का पता: 5/5 आवास विकास कॉलोनी, केडीआर (KDR) कॉम्प्लेक्स,
एमजी पॉलिटेक्निक गेट नंबर 1 के सामने,
आगरा रोड, हाथरस।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें