समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री का 53वाँ जन्मदिन बुधवार को तहसील सिकंदराराऊ परिसर स्थित जनता लेखा स्थान पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुपेन्द्र बघेल एडवोकेट ने की, जबकि संचालन आनन्द कुमार सिंह एडवोकेट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रक्षपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, अलीगढ़ एवं वरिष्ठ नेता। विशिष्ट अतिथि सुमंत किशोर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हसायन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अखिलेश यादव के व्यक्तित्व, जनसेवा, सामाजिक न्याय एवं विकासोन्मुखी राजनीति की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम में केक काटकर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरपाल सिंह यादव वरिष्ठ समाजसेवी, श्रीनिवास यादव मुनीम जी, देवेंद्र बघेल, राहुल यादव एड०, विशाल गोला, सी.पी. बघेल‚ समीर यादव एड०‚ प्रवेन्द्र यादव एड०‚ अजीत प्रताप सिंह जादौन‚ डा० प्रेमप्रकाश‚ पारूल सैनी‚ विकाश गौतम‚ रनवीर सिंह यादव दरोगा जी‚ बदन सिंह मस्ताना‚ अरविन्द कुमार शर्मा एड०‚ अंकित यादव एड०‚ सुनील ठेकेदार‚ एवं आदि अनेक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें