बिजलीघर पुरदिलनगर पर आस पास के बिजलीघरों पर तैनात सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को ले कर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया । यह धरना संगठन के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांडेय के आव्हान पर जिले के सभी उपखंड व खंड कार्यालयों पर किया गया । जिसमें प्रमुख मांगें विधुत विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मुख्यमंत्री द्वारा बनाये गए आउटसोर्सिंग सेवा निगम में शामिल किया जाना, समय समय पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना, पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी उपलब्ध कराना व हटाये गए कर्मचारियों को पुनः काम पर वापस लाना है ।
कमर्चारियों द्वारा बताया गया कि उनसे कम मानदेय में 24 घंटे कार्य कराया जाता है। कोई कार्य शेड्यूल नहीं है । कर्मचारियों की भारी कमी होने के कारण प्रदेश में 49 दिनों में 56 विधुत दुर्घटनायें हुईं जिन्हें लेकर काफी रोष व्यक्त किया गया ।
पुरदिलनगर में गुरुवार दोपहर बिजली संविदा कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ, हाथरस के बैनर तले हुआ। कर्मचारी लखनऊ में चल रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के समर्थन में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकजुट हुए।धरने के दौरान कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और सरकार व विभागीय अधिकारियों से मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की। उनका कहना था कि संविदा और निविदा कर्मचारियों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनका अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
वक्ताओं ने बताया कि संविदा कर्मचारी विषम परिस्थितियों में दिन-रात काम करके उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं, सुरक्षा उपकरण और सेवा संबंधी अधिकार नहीं मिल पाते हैं। उनकी मुख्य मांगों में वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर करना, सेवा सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है, जिसका उद्देश्य शासन और विभाग का ध्यान अपनी जायज मांगों की ओर आकर्षित करना है।
मुख्य मांगों में वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर करना, सेवा सुरक्षा, दुर्घटना बीमा, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
इस धरना-प्रदर्शन में उपखण्ड हसायन के 7 उपकेंद्रों के सभी बिजली संविदा कर्मचारी और संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर प्रदेश नेतृत्व के संघर्ष को समर्थन देने का संकल्प दोहराया। प्रकाश उपाध्याय जिला अध्यक्ष, भानु प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, शिवकांत शर्मा, राहुल उपाध्याय, गजेंद्र यादव मुख्य सलाकार, मानवेन्द्र ठाकुर उपकेंद्र अध्यक्ष, विभु शर्मा , सोनवीर विजेंद्र यादव, प्रमोद, चोब सिंह और कृष्णकांत शर्मा सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।
@#samachar24news
पुरदिलनगर रिपोर्टर बॉबी जाखेटिया

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें