दो वाहनों में गौ वंश ले जाने की खबर पर दौड़े हिंदूवादी संगठन के लोग, पुलिस ने वाहन चालकों के भी खिलाफ किया पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज
सिकंदरााराऊ में बुधवार को अलीगढ़ रोड पर गौ रक्षक दल और हिंदू संगठनों ने अमानवीय तरीके से पशुओं को ले जा रहे दो वाहनों को पकड़ा। तलाशी में गोवंश की बजाय दर्जनों भैंसें और उनके बच्चे एक-दूसरे के ऊपर ठूसे मिले। स्थिति पर रोष जताते हुए कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
ट्रकों में गोवंश लदे होने की सूचना पर उनका पीछा करते हुए गोसेवा रक्षक दल, बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के समीप दोनों वाहनों को रोक लिया। जिनकी तलाशी के दौरान उनमें दर्जनों भैंस व कट्टी के पशु एक के ऊपर एक दर्दनाक तरीके से ठुसाठुस भरे हुए थे। जिनको लेकर हिंदू वादियों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने घटना पर रोष जताते हुए स्थानीय प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा वाहनों में लदे हुए पशुओं को कोतवाली लेकर आये और जहां उनको सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें