शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा 2, 3 एवं 4 जुलाई, 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यू.पी.टी.ई.टी.-2026) आयोजित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जनपद की समस्त तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस, जो इस माह 4 जुलाई (शनिवार) को प्रस्तावित था, परीक्षा के दृष्टिगत अब 6 जुलाई (सोमवार) को जनपद की समस्त तहसीलों में पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को शासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें