जनपद में लगातार हो रही वर्षा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद हाथरस के समस्त सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में संचालित कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की समस्त शिक्षण गतिविधियाँ गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को पूर्णतः स्थगित रहेंगी तथा उक्त कक्षाओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें