सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने एमडीटीवी अस्पताल में प्रस्तावित नई इमरजेंसी व्यवस्था का लिया जायजा

हाथरस ।

बागला संयुक्त चिकित्सालय की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं विस्तारित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने अस्पताल परिसर में संचालित एम0डी0टी0वी0 अस्पताल में प्रस्तावित नई इमरजेंसी व्यवस्था का जायजा लिया ताकि जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल की इमरजेंसी सीमित स्थान में संचालित हो रही है, जहां केवल 8 से 10 बेड की ही व्यवस्था उपलब्ध है। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अधिक से अधिक मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने तथा आवश्यकतानुसार वार्ड में स्थानांतरित करने के लिए इमरजेंसी का विस्तार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल आर्किटेक्ट से पूरे अस्पताल का तकनीकी मूल्यांकन कराया गया है। निरीक्षण के उपरांत यह सुझाव प्राप्त हुआ कि अस्पताल परिसर स्थित टीबी हॉस्पिटल भवन के भूतल पर स्थित एक वार्ड को आधुनिक इमरजेंसी के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस व्यवस्था में टीबी अस्पताल का प्रवेश एवं संचालन पूर्णतः पृथक रहेगा, जिससे दोनों व्यवस्थाएं बिना किसी व्यवधान के संचालित हो सकेंगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित नई इमरजेंसी का स्थान निर्माणाधीन 50 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट के ठीक निकट है। इससे गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर बिना समय गंवाए सीधे क्रिटिकल केयर यूनिट में स्थानांतरित किया जा सकेगा, जिससे आपातकालीन उपचार व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं त्वरित होगी। उन्होंने कहा कि नई इमरजेंसी के लिए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं तथा प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित सभी तकनीकी पहलुओं को विशेषज्ञों के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को आपातकालीन कक्ष के स्थनांतरण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए, जिससे शीघ्र ही आमजन को विस्तारित एवं बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके। इसके पश्चात् उन्होंने एस0एन0सी0यू0 कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जिला अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को आधुनिक, व्यवस्थित एवं अधिक सक्षम बनाना है, ताकि प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सके तथा अस्पताल की समस्त व्यवस्थाएं जनहित के अनुरूप संचालित हों।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...