एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत तहसील सामाधन दिवस के मौके पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ तहसील सिकंद्राराऊ में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए।
सिकन्दराराऊ में आयोजित तहसील समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद, अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने व निस्तारण के अभाव में एक ही समस्या को आवेदक द्वारा बार-बार प्रस्तुत किये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
तहसील समाधान दिवस में 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा हाथरस तहसील में कुल 38 शिकायतों मेें से 5, तहसील सादाबाद में कुल 39 शिकायतों में से 4 शिकायतों तथा सासनी तहसील में कुल 16 शिकायतों में से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया।
तहसील समाधान दिवस के मौके पर जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें