सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना का लिया जायजा , लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी

हाथरस ।

 विकास खण्ड मुरसान की ग्राम पंचायत चंदपा-चितावर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्था बी.जी.सी.सी.पी.एल.-रामकी (जे.वी.) द्वारा निर्माणाधीन पेयजल परियोजना तथा ग्राम चितावर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराये गये कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर पाइपलाइन बिछाने हेतु खोदी गई सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने एवं अवशेष निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पेयजल योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने, गृह जल संयोजन, ट्यूबवेल स्थापना, पम्प हाउस तथा ओवरहेड टैंक निर्माण सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ओवरहेड टैंक के निर्माण में लापरवाही तथा मौके पर टैंक में चढ़ने हेतु सीढी पर रैलिंग न लगे होने पर स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यायोजना के अंतर्गत सम्मिलित अवशेष कार्यों को तत्काल गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण कराते हुए जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत चितावर में मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर परियोजना की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व गांव की इंटरलॉकिंग सड़कों को खोदकर पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई थी। लेकिन आज तक सड़कों का पुनर्निर्माण अथवा मरम्मत नहीं कराया गया है। मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पाईप लाइन बिछाने के उपरांत भी घरों में पानी का कनेक्शन नहीं दिया गया है और न ही जलापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों की शिकायतों एवं मौके पर मिली अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराने के साथ ही निर्धारित समय में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी द्वारा जानकारी करने पर अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) ने अवगत कराया कि इस योजना के माध्यम से ग्राम पंचायत चंदपा एवं चितावर के 744 परिवारों तथा लगभग 4,292 ग्रामीणों को घर-घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के अंतर्गत दो ट्यूबवेलों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। प्रथम ट्यूबवेल पर 32 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम, 10 हॉर्स पावर मोटर एवं पम्पिंग व्यवस्था स्थापित कर संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अतिरिक्त 275 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निर्माण भी पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 15.769 किलोमीटर वितरण पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसके सापेक्ष अब तक 9.632 किलोमीटर पाइपलाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार 744 गृह जल संयोजनों के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 375 घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं तथा शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष पाइपलाइन, पम्प हाउस, बाउंड्री वॉल एवं अन्य अवशेष निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने के उपरांत क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल पुनर्स्थापन कराया जाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे ग्रामीणों को समय पर सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल पहुंचाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...