मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा हेतु पी.एन.बी. के साथ अनुबंध सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा हेतु पी.एन.बी. के साथ अनुबंध सम्बन्धी कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा की अध्यक्षता तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, जिला विकास अधिकारी पी एन यादव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चंद्र की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा हेतु पी.एन.बी. के साथ अनुबंध के संबध में जनपद आगरा के डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के खंदारी कैंप में मुख्यमंत्री जी के आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शित किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों अधिकारियों, प्रधानाचार्यो, शिक्षकों एवं अन्न उपस्थित सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन तथा 9 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में विकास पूर्ण कार्यों पर आधारित लघु फिल्म के प्रदर्शन के सजीव प्रसारण को देखा और सुना।
उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित शिक्षकों की कैशलेस स्वास्थ्य योजना के शुभारंभ एवं शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा हेतु पी.एन.बी. के साथ अनुबंध सम्बन्धी कार्यक्रम के अवसर पर विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण एवं शिक्षकों के कल्याण के लिए निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं और समाज के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक अपने शिक्षण कार्य के माध्यम से समाज सेवा और राष्ट्र सेवा का दायित्व निभाते हुए भावी पीढ़ी को संस्कार, ज्ञान एवं नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण कर एक सशक्त एवं बेहतर समाज का निर्माण करते हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हितों के संरक्षण तथा उनके कल्याण के लिए निरंतर प्रभावी निर्णय ले रही है। शिक्षकों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य योजना का क्रियान्वयन इसी जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है, जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं सहजता से उपलब्ध होंगी।
कैशलेस स्वास्थ्य योजना के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर जनहितकारी निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रमुख आधार हैं तथा उनकी सेवा और समर्पण से ही शिक्षित, संस्कारित एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। कैशलेस स्वास्थ्य योजना शिक्षकों को बेहतर, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने विधायक सिकंद्राराऊ एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही आभार व्यक्त किया तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ किसी के साथ भी हो सकती हैं और ऐसे समय में कैशलेस चिकित्सा योजना आर्थिक एवं मानसिक संबल प्रदान करेगी।
कार्यक्रम के दौरान कुरसंडा महाविद्यालय सादाबाद की प्रधानाचार्य, नोडल अधिकारी मृदुला गौतम ने कार्यक्रम की रूप रेखा के बरे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें