नगर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बहुत धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर सपाईयों ने पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर एकत्र होकर केक काटा और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। इस अवसर पर सपाईयों द्वारा पौधारोपण किया गया । सभी ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के निर्देशानुसार जनकल्याण से जुड़े कई सेवा कार्य किए।
सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, बबलू यादव , गिनेश यादव, रोहिताश यादव ,जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें