सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें : त्रिपाठी

23.45 लाख पौधरोपण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत गुणवत्ता एवं जनसहभागिता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश


हाथरस।

 उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप 12 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान की तैयारियों की समीक्षा हेतु  सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जनपद के नोडल अधिकारी  अमृत त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान नोडल अधिकारी ने विभागवार निर्धारित पौधरोपण लक्ष्यों, पौधों के उठान, उपलब्धता, परिवहन एवं चिन्हित स्थलों पर समय से पौधों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पौधे निर्धारित स्थलों पर समय से पहुंचना सुनिश्चित किए जाएं तथा अभियान के प्रत्येक चरण की सतत निगरानी की जाए। समीक्षा के दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम प्रधानों से मोबाइल फोन पर वार्ता कर पौधों की उपलब्धता एवं स्थानीय स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी भी प्राप्त की।

श्री त्रिपाठी ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधरोपण कराएं तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कर प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग करते हुए हरितिमा ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। साथ ही नोडल विभाग को निर्देश दिए कि पौधरोपण के उपरांत जीपीएस युक्त फोटोग्राफ सहित विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनना चाहिए। इसके लिए आमजन, स्वयंसेवी संगठन, विद्यालय, महाविद्यालय, सामाजिक संस्थाएं तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की सहभागिता से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सचिव एवं जनपद के नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जनपद में निर्धारित 23.45 लाख पौधरोपण के लक्ष्य को पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जनसहभागिता के साथ शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाएगा तथा शासन एवं नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चन्द्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत जनपद हाथरस को 23.45 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें वन विभाग को 4.71 लाख, ग्रामीण विकास विभाग को 9.41 लाख, कृषि विभाग को 2.79 लाख, पर्यावरण विभाग को 1.07 लाख, उद्यान विभाग को 1.45 लाख, पंचायती राज विभाग को 1.03 लाख तथा राजस्व विभाग को 73 हजार पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों में स्थित वन विभाग की 11 पौधशालाओं से संबंधित नोडल अधिकारियों द्वारा पौधों का उठान कर लिया गया है। अभियान के अंतर्गत फलदार, औषधीय, पर्यावरणीय, इमारती एवं छायादार प्रजातियों के पौधों का रोपण कराया जाएगा। इसके साथ ही "एक पेड़ माँ के नाम", "एक पेड़ गुरु के नाम", महर्षि चरक औषधि वन, वंदे मातरम् वाटिका, कपि वन, समृद्धि वन, भाई-बहन वाटिका सहित विभिन्न थीम आधारित वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...