कस्बा के दिनेश शर्मा स्नेही ने पुरदिलनगर से 1700 किमी अमरनाथ यात्रा पैदल कर कस्बा का नाम रोशन किया। आज इस अवसर पर नगर की हनुमान सेवा समिति ने श्री स्नेही का सम्मान मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर मे पंडित चेतन शर्मा द्वारा पूजा-पाठ एवं भोग लगाकर किया गया। वहीं हनुमान सेवा समिति ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर वरुण राठी, सोनू व्याणी, शशि भारद्वाज, आनंद गोला, हरीश गोयल, सौरभ यादव, केशव शर्मा, विमल जाखेटिया, विनीत जाखेटिया सभासद, प्रद्युम्न यादव आदि हनुमान सेवा समिति के लोग मौजूद रहे।
पुरदिलनगर रिपोर्टर वोवी जाखेटिया
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें