सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
हाथरस। 


 श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद से होकर गुजरने वाले लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में कांवड़ संघों के प्रतिनिधियों एवं शिविर संचालकों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुझावों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हाथरस जनपद से होकर गुजरने वाले प्रत्येक कांवड़ श्रद्धालु का सम्मान, सेवा और आतिथ्य हमारी संस्कृति एवं परंपरा का परिचायक है। उन्होंने सभी शिविर संचालकों एवं कांवड़ संघों से आह्वान किया कि श्रद्धालुओं की सेवा पूरे समर्पण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में करें, ताकि जब श्रद्धालु अपने जनपद लौटें तो हाथरस की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं आत्मीय स्वागत की सकारात्मक छवि अपने साथ लेकर जाएं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कांवड़ शिविर मुख्य मार्ग से कम से कम 10 फुट की दूरी पर स्थापित किए जाएं। शिविरों में विद्युत सुरक्षा एवं अग्निशमन (फायर सेफ्टी) के समुचित प्रबंध अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, प्राथमिक उपचार सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में लगाए जाने वाले साउंड सिस्टम एवं लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे तथा ऐसे गीत अथवा ध्वनि प्रसारित न किए जाएं, जिनसे आमजन या श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा हो। यदि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है, जो नियमित रूप से शिविरों एवं यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त सभी व्यवहारिक सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा तथा कांवड़ संघों द्वारा बताई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान समूचे यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने शिविर संचालकों से अपील की कि शिविर स्थापना से पूर्व आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें तथा शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और कांवड़ संघों के पारस्परिक सहयोग से ही यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बनाया जा सकता है।

बैठक में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कांवड़ संघों के प्रतिनिधियों एवं शिविर संचालकों ने अपने-अपने क्षेत्र की व्यवस्थाओं एवं समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया तथा यात्रा के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हाथरस से होकर गुजरने वाले प्रत्येक शिवभक्त का पूरे सम्मान एवं श्रद्धा के साथ स्वागत किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, समस्त क्षेत्राधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...