महिलाओं के कल्याण, सशक्तिकरण एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन 25 को
जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव के पत्र के क्रम में जनपद हाथरस में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती मीना कुमारी की अध्यक्षता में महिलाओं के कल्याण, सशक्तिकरण एवं महिला उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन 25 जुलाई (शनिवार) को प्रातः 10ः30 बजे से 12ः30 बजे तक तहसील सदर सभागार, हाथरस में किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने विभाग द्वारा संचालित महिला कल्याण, महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की अद्यतन सूचनाओं एवं आवश्यक अभिलेखों सहित 25 जुलाई, 2026 को प्रातः 10ः00 बजे तहसील सदर सभागार, हाथरस में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, ताकि आयोग के समक्ष विभागीय प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा महिला हित से जुड़े प्रकरणों की प्रभावी समीक्षा की जा सके।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें