जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स की उपस्थिति तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बिहार राज्य के जनपद भोजपुर से प्राप्त कंट्रोल यूनिटों को पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस स्थित गोदाम में सुरक्षित रूप से संरक्षित कराया गया।
इस दौरान वेयरहाउस में निर्धारित निर्वाचन आयोग की प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया। समस्त कार्यवाही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रशासनिक कार्य प्रमुख सुनील वर्मा एडवोकेट, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव श्रीकृष्ण एडवोकेट, अपना दल के जिला अध्यक्ष रवि सारस्वत, बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष देवेश चौधरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत तिवारी, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन श्रीमती लवगीत कौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें