राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष ने किया श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान का समर्थन
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव एडवोकेट निशांत चौहान का बूलगढ़ी में सनी की मौत को हत्या एवं हरिजन एक्ट में तरमीम किए जाने के विरोध में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को आज ज्ञापन देना प्रस्तावित था।किंतु 18 जुलाई से आज तक स्थानीय पुलिस द्वारा एडवोकेट निशांत चौहान को हाउस अरेस्ट किया गया। सोमवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, गौसेवक निशांत यादव अपनी पूरी टीम के साथ हाउस अरेस्ट होने पर समर्थन जताने के लिए उनके निवास पर आए। उन्होंने कहा कि सच की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। योगेश प्रताप ने कहा कि हमारा संगठन पूरी तरह अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले निशांत चौहान के साथ है।
प्रदेश महासचिव निशांत चौहान एडवोकेट ने कहा कि स्थानीय पुलिस द्वारा आंदोलन को रोका जा सकता है, दबाया नहीं जा सकता।इस देश में शांति पूर्ण तरीके से अपनी पीड़ा को सक्षम अधिकारी के सामने नहीं रख सकते। यह लड़ाई अकेले क्षत्रिय समाज की नहीं है। यह लड़ाई सभी सवर्ण एवं पिछड़ों की है। श्री चौहान ने कहा कि अति शीघ्र आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन को तेज किया जाएगा। जिले भर में राष्ट्रवादी समान अधिकार न्याय यात्रा निकाली जाएगी।
श्री चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि जैसे पहले बूलगढ़ी कांड पर सीबीआई की मांग मंजूर करते हुए जांच की गई। उसी तरह बूलगढ़ी के इस ट्रेक्टर दुर्घटना के प्रकरण की भी उच्चस्तरीय जाँच टीम का गठन कर दूध का दूध और पानी का पानी किया जाए। किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए।
श्री चौहान ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी दोनों पक्षों के साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए कार्यवाही करानी चाहिए न कि एक वर्ग विशेष की जाति देख कर। यह आंदोलन किसी राजनैतिक दल का नहीं है। यह आंदोलन समस्त जनमानस और सभी अराजनैतिक संगठन एक साथ अन्याय के विरुद्ध शंखनाद करेंगे।
समर्थन देने वालों में जितेंद्र पचौरी, निर्भय कुमार, अनिल पचौरी, दिलीप सिसोदिया, तनुज सेंगर, विशाल ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें