सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में दिल्ली कूच का आह्वान, पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य को पुलिस ने रोका

सिकंदराराऊ ।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आवाज उठाए जाने के दौरान उनके साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आज हाथरस में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जनपद कासगंज के कोऑर्डिनेटर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जाने का आह्वान किया।

इस दौरान उनके कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोका तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

इस अवसर पर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ उठाना अपराध नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों का संवैधानिक दायित्व है। यदि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और सरकार उन्हें भी रोकने का प्रयास करती है, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है।

उन्होंने कहा कि हाथरस में हमारे शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकारों का भी हनन किया गया। पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकना और उनके साथ अभद्र व्यवहार करना बेहद निंदनीय है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा। दमन और डराने की राजनीति से हमारी आवाज़ दबने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों, युवाओं और देश के संविधान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष निखिल वर्ती पाठक, महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव ठाकुर आकाश सिंह, जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह, शहर अध्यक्ष अजय चौधरी, पूर्व जिला सचिव राशिद कुरैशी, पिछड़ा वर्ग के शहर अध्यक्ष विष्णु कुमार, सोशल मीडिया के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल नरूला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम वशिष्ठ, हरिशंकर वर्मा, पंडित अविनाश चंद्र पचौरी, पंडित ऋषि कुमार कौशिक, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...