वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत सचिव उच्च शिक्षा विभाग एवं नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने किया पौधरोपण
वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान (एक पेड़ माँ के नाम) के अंतर्गत सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद के नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने तहसील सादाबाद के ग्राम पंचायत बरौस में अशोक का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारम्भ किया तथा उपस्थित ग्रामीणों को अधिकाधिक पौधरोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सचिव/नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार ही नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी से जोड़ते हुए अधिकाधिक लोगों से इसमें सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौस में कंजी, अर्जुन, नीम, शहतूत सहित विभिन्न प्रजातियों के 800 पौधे रोपित किए गए।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) प्रशांत तिवारी, उप जिलाधिकारी सादाबाद मनीष चौधरी, खंड विकास अधिकारी सादाबाद सुरेश कुमार सिंह, तहसीलदार सादाबाद हेमंत, नायब तहसीलदार सादाबाद प्रतीक्षा कटारा, ग्राम प्रधान बरौस राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों/ कर्मचारिओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों के पौध रोपित कर अभियान का हिस्सा बने।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें