हाथरस रोड पर गुरुवार की शाम 6 बजे राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुभाष चंद्र शर्मा की 68 वर्षीय पत्नी श्रीमती मीना शर्मा की बालकनी से गिरकर मृत्यु हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया तथा शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शुभचिंतकों का तांता लग गया।
नगर के मोहल्ला रोशनगंज निवासी राष्ट्रपति द्वारा शिक्षक सम्मान से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र शर्मा वर्तमान में हाथरस रोड पर अपने दो बेटों के साथ रहते हैं। उनका तीसरा बेटा गाजियाबाद में कार्यरत है, और उनकी बेटी की शादी हो चुकी है।गुरुवार की शाम को सुभाष शर्मा की पत्नी श्रीमती मीना शर्मा बालकनी में खड़ी थीं। तभी बालकनी की रेलिंग टूट गई और नीचे गिर पड़ी। रेलिंग के साथ ही मीना शर्मा भी नीचे बने बेसमेंट की सीढ़ियों पर जा गिरीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।मीना शर्मा की मृत्यु की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर सांत्वना व्यक्त करने पहुंच गए।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें