सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धूमधाम के साथ निकली कलश यात्रा

सिकंदराराऊ।

नगर के प्राचीन सुविख्यात ओम बाबा मंदिर से श्रीमद् भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नगर के समाजसेवियों, व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

 भागवत वक्ता आचार्य शैलेंद्र कृष्ण दीक्षित के पावन सानिध्य में विद्वान आचार्य वेद पाठियों द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीमद् भागवत गीता का पूजन अर्चना कर मुख्य यजमान परीक्षित संजीव वार्ष्णेय परिवार द्वारा ओम बाबा मंदिर से कलश यात्रा का बैंड बाजा के साथ शुभारंभ हुआ जो नौरंगाबाद, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, तिराहा, चूड़ी मार्केट होते हुए बगिया बारहसैनी राधा कृष्ण मंदिर पर संपन्न हुई।

 नगर के श्रद्धालु धर्म प्रेमियों द्वारा धर्माचार्य शैलेंद्र दीक्षित एवं कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह पटका उड़कर जलपान कराकर एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

 कलश यात्रा में राजीव वार्ष्णेय, संतोष दिक्षित, चेतन शर्मा , बृजेश वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, प्रभाशंकर नेताजी, निधीशराज वार्ष्णेय ,मनीष वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय, प्रमोद वार्ष्णेय ,पुजारी दाऊद दयाल शर्मा ,मनीष शर्मा, संजीव दीक्षित, ज्ञान प्रकाश शर्मा, ममता वार्ष्णेय भूमिका वार्ष्णेय लविका वार्ष्णेय ,शशांक वार्ष्णेय, जयश्री वार्ष्णेय सुषमा वार्ष्णेय, शीलेंद्र वार्ष्णेय, शुभम सुमित ,मोहित आदि सनातन धर्म प्रेमियों ने कलश यात्रा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ