सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना सादाबाद व थाना चन्दपा का औचक निरीक्षण

थाना सादाबाद व थाना चन्दपा का निरीक्षण कर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश


हाथरस ।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना सादाबाद व थाना चन्दपा का औचक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के आगमन पर गार्द द्वारा सलामी दी गई । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद जेएन अस्थाना, क्षेत्राधिकारी नगर  हिमांशु माथुर, प्रभारी निरीक्षक सादाबाद विजय सिंह, थानाध्यक्ष चंदपा योगेश कुमार आदि अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे । 

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सादाबाद पर जनसहयोग से नवनिर्मित आदर्श आरक्षी बैरक का रिबन काटकर लोकार्पण किया गया।पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाना सादाबाद व थाना चन्दपा का औचक निरीक्षण किया गया ।

 सर्वप्रथम थाना सादाबाद व थाना चन्दपा पर सलामी में लगी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मैस, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों को चैक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा अभिलेखों को अध्यावधिक करने एवं उचित रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क पर बने रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं ड्यूटीरत महिला आरक्षी एवं प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति फेज – 5.0 अभियान के तहत थाना सादाबाद/चंदपा के मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा थाने पर आने वाली महिला फरियादियों की शिकायत बड़ी ही शालीनता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण, समाधान करने करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक करने तथा थानाक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के बारे में विस्तार से जानकारी देकर तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान द्वारा शस्त्रागार एवं शस्त्रों का निरीक्षण किया गया तथा शस्त्रों के रखरखाव व साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया । थाना परिसर भ्रमण के दौरान द्वारा माल मुकदमाती व अन्य वाहनों के सही रख-रखाव हेतु तथा वाहनो की नीलामी जल्द से जल्द कराने तथा थाना परिसर की बेहतर साफ-सफाई हेतु क्षेत्राधिकारी सादाबाद व प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद व थानाध्यक्ष चंदपा को निर्देशित किया गया ।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...