थाना सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा UPI के माध्यम से गलत खाते में गये दस हजार रूपए की धनराशि को वापस कराया गया।
अवगत कराना है कि को शिकायतकर्ता समीर पुत्र नसीऱ निवासी मौहल्ला गढ्ढा पुरदिलनगर थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस द्वारा NCRP पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गयी थी कि आवेदक के खाते से UPI के माध्यम से गलत नम्बर पर 10,000/- (दस हजार रुपये ) चले गये थे ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए शिकायतकर्ता की 10,000/- रूपए की शत-प्रतिशत धनराशि पुनः बैंक खाते में वापस कराई गयी ।
साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के बैंक खाते से ट्रांसफर हुए रुपयों का विवरण प्राप्त कर सर्वप्रथम लाभार्थी के बैंक खाते के डेबिट फ्रीज कराते हुए आवेदक की धनराशि को संरक्षित किया गया तथा थाना साइबर क्राइम टीम की सक्रियता व सार्थक प्रयास के फलस्वरूप आज दिनांक 29.07.2026 को शिकायतकर्ता के खाते से कटी शत-प्रतिशत धनराशि 10,000/- रूपये की शत-प्रतिशत धनराशि आवेदक के बैंक खाते में वापस करा दी गई । रूपये वापस पाकर आवेदक समीर पुत्र नसीऱ निवासी मौहल्ला गढ्ढा पुरदिलनगर थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस ने प्रसन्नता जाहिर करते हुये थाना सिकन्द्राराऊ पहुँचकर हाथरस पुलिस को धन्यवाद कहा और थाना सिकन्द्राराऊ साइबर क्राइम पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
थाना साइबर क्राइम, हाथरस द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें, अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा ना करें । साइबर फ्राड/धोखाधडी होने पर तत्काल cyber portal पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें ।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें