बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा का बुधवार को शुभारंभ किया गया।तहसील सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा और उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने शिक्षकों को इस योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर 10 शिक्षकों व शिक्षा मित्रों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य कैशलेस कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी सिकंद्राराऊ विजय चौहान एवं खंड शिक्षा अधिकारी हसायन थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रवीण सोमानी ने किया।
विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर शिक्षकों को गंभीर बीमारियों के लिए 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुरक्षा मिल रही है। इससे शिक्षकों को इलाज के लिए आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शिक्षकों का सम्मान, उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सामाजिक सशक्तिकरण भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
उन्होंने सरकार की अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया। विधायक ने बताया कि नए सत्र में बच्चों के जूते, मोजे और यूनिफॉर्म की धनराशि सीधे डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में भेजी जा रही है, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है।
उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कैशलेस इलाज की सुविधा से शिक्षकों पर से आर्थिक बोझ खत्म होगा और वे बिना किसी मानसिक तनाव के समय पर बेहतर इलाज पा सकेंगे। एसडीएम ने शिक्षकों से अपील की कि सरकार उनके कल्याण के लिए तत्पर है, इसलिए सभी शिक्षक शासन के नियमों का पालन करते हुए स्कूलों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल प्रदान करें।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजयवीर सिंह, प्रदीप कुमार पुंडीर, आलोक जैन, दिनेश शर्मा ,वेद प्रकाश, मुनेश शर्मा, संदीप कुमार तिवारी ,सचिन पचौरी, विनोद कुमार ,अमित सैनी, मनोज चौहान, चंचल कुमारी, मनोज गौड़, रविंद्र कुमार, ओजवीर सिंह ,भगत सिंह, दुष्यंत यादव, तनवीर अजहर, पूर्णिमा शर्मा, रंजन चतुर्वेदी, संगीता शर्मा ,कुमोद रानी, देवेंद्र यादव, भूपेंद्र, महेश, अभिषेक,कपिल गौतम आदि मौजूद रहे।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें