न्यायालय सिविल कोर्ट सिकंदराराऊ परिसर में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर सिविल जज क.प्र. दीपा सैनी द्वारा वन महोत्सव के अवसर पर पीपल, पाखड़, नीम, अमरूद आदि पौधों का रोपण किया गया ।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी सिकंद्राराऊ संजीव कुमार , सेक्सन प्रभारी अलीहसन, सर्वेश कुमार , बीट प्रभारी श्रीचंद, नीरज, विनय कुमार, पूनम, जयप्रकाश, महेंद्र, वीरभान, रमेश आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें