सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ग्राम फुलरई के पास ट्रक से माल की चोरी, गबन कर ट्रक को लावारिस अवस्था में छोड़ने वाले गैंग का पर्दाफाश, गैंग के 6 सदस्यों को किया गिरफ्तार, निशादेही से चोरी व गबन के कॉपर की सिल्ली कीमत करीब 52,000,00 रुपये व अवैध असलाह कारतूस बरामद

सिकंदराराऊ। 

एसओजी टीम व थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फुलरई के पास ट्रांसपोर्ट के दौरान माल की चोरी, गबन कर ट्रक को लावारिस अवस्था में छोड़ने  की घटना कारित करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के 6 सदस्यों  को किया गिरफ्तार, निशादेही से चोरी व गबन के कॉपर की सिल्ली कीमत करीब 52,000,00 रुपये  व अवैध असलाह कारतूस बरामद किये हैं। लावारिस ट्रक छोड़ पुलिस को गुमराह करने की योजना नाकाम हो गई। चालक की मिलीभगत से कॉपर चोरी की साजिश  रची गई थी।  पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। 

अवगत कराना है कि दिनांक 23.06.2026 को वादी पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र रघुनन्दन सिंह निवासी शिवथाना बेनीगंज जनपद हरदोई  द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ  पर सूचना दी कि दिनांक दिनांक 21.06.2026 समय करीब शाम 6.30 बजे अपनी कम्पनी से माल (कॉपर)  ट्रक (नम्बर UP14RT5142) को आरोपी राजेश कुमार उर्फ़ मन्नू पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम नगला दूध थाना ककोड़ गेट ले कर गया हुआ था। रात्रि 22.06.2026 को जब वादी का माल सम्बन्धित फर्म को प्राप्त नहीं हुआ तब ट्रांसपोर्ट कम्पनी द्वारा वादी के फोन पर सुबह 10 बजे सूचना दी गई कि  गाड़ी मे जीपीएस लगा है जिससे पता चल रहा है कि गाड़ी ग्राम फुलरई के सामने पुलिस चौकी पोरा क्षेत्र थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस में खड़ी है। जिसमे चालक नही है और जो माल लदा था वह भी ज्यादातर गायब है । ट्रांसपोर्टर के सूचना पर दिनांक 22.06.2026 को चौकी पौरा सिकन्द्राराऊ पर जाकर देखा कि ट्रक मे से ज्यादातर कॉपर की सिल्ली गायब थी । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । 

 उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ  के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ  को घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी हुये माल की शतप्रतिशत बरामदगी के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम मे गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त, ग्राउन्ड इंटेलीजेन्स, टेक्निकल साक्ष्य व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से दिनांक 25.07.2026 को थाना एसओजी व थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से सराहनीय कार्य करते हुये थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फुलरई के पास ट्रांसपोर्ट के दौरान माल की चोरी कर ट्रक को लावारिस अवस्था में छोड़ने  की घटना को अंजाम देने वाले 6 आरोपी राजेश कुमार उर्फ बंटू पुत्र राजकुमार निवासी नगला धनु थाना सकीट जनपद एटा, कुलदीप उर्फ मोहित उर्फ मामा पुत्र छोटेलाल यादव निवासी दीन नगरिया तिमनपुरा थाना कुरावली जनदप मैनपुरी, दुर्वेश कुमार यादव उर्फ झम्मू पुत्र शिवराज सिंह निवासी मझौला थाना पटियाली जनपद कासगंज , पवन यादव पुत्र सतीश चन्द निवासी कोयना थाना बागवाला जपनद एटा , पुष्पेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी जोधपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद, अवधेश यादव पुत्र हेम सिंह निवासी चन्दनपुरा थाना पटियाली जिला कासगंज को एटा अलीगढ वाईपास के पास हाईवे के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । जिनके निशादेही से चोरी किये हुए 26 अदद कॉपर की सिल्ली कुल अनुमानित धनराशि  बावन लाख रुपये व 2  तमन्चे 315 बोर तथा 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर  बरामद हुए है । अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान जुर्म का इकबाल करते हुए बताया हम सभी संगठित होकर चोरी लूट डकैती धन कमाने के उद्दश्य से करते है तथा इस तरह की चोरी की बारदात हम धन कामाने के लिये सभी लोग मिलकर करते है और चोरी कर अपने घर का जीवन यापन करते है । चोरी हुए माल को  बेचकर जो रुपये प्राप्त होते है उनको आपस मे बांट लेते है ।  हम सभी पिछले करीब 3 महीने से उक्त चोरी/गबन की घटना का  षड़यन्त्र रच रहे थे और बाद मे हम लोगो ने इस घटना को अंजाम दिया । दिनांक 21.06.26 की रात्रि को ट्रक चालक राजेश कुमार उर्फ बन्टू पुत्र राज कुमार नि0 ग्राम नगला धनू थाना सकीट जनपट एटा की मिली भगत से ट्रक मे रखी हुई 48 कॉपर की सिल्लीयों  मे से 36 सिल्लीया कॉपर धातु की कुरावली जनपद मैनपुरी के जंगल मे उतार ली थी और 12 सिल्लीया ट्रक मे छोड कर पुष्पेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह नि0 जोधपुर थाना एका जिला फिरोजावाद को ट्रक के साथ सि0राऊ की तरफ भेज दिया था। पुष्पेन्द्र ट्रक को सिकंदराराऊ हाइवे की तरफ छोड कर चला गया था। हमने यह योजना इसलिये बनाई थी जिससे पुलिस को लगे कि राजेश उर्फ वन्टू के साथ चौरों ने लूट कर ली है। उन्हीं उतारी हुई सिल्लीयो में हम बेचने के लिये दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली में जो भी व्यापारी हम लोगों को इन सिल्लीयों की अच्छी कीमत देता हम उसी व्यापारी को यह माल बेच देते हैं। यहाँ बीच रास्ते में हमारी गाडी खराब हो गई थी। हमने सभी सिल्लीयां उतार कर नीचे झाडीयों में छुपा दी ।  खराव वाहन को सदीप पुत्र वीरेन्द्र निवासी सलेमपुर थाना सकीट जिला एटा को सही कराने के लिये ले गया था । बाकी बची 10 सिल्लीया उसी के पास है। इसी दौरान आप लौगो ने हमे पकड लिया । 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है। जिसके विरूद्ध जनपद हाथरस सहित अन्य जनपदो मे चोरी/गबन, आपराधिक षड्यंत्र, डकैती, चोरी का माल रखने, अवैध शस्त्र रखने, गैंगस्टर एक्ट, एससी/एसटी एक्ट, मारपीट, स्वेच्छा से चोट एवं गंभीर चोट पहुंचाने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, लापरवाही से वाहन चलाने, आबकारी अधिनियम के उल्लंघन, खाद्य पदार्थों में मिलावट, धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने एवं उनका प्रयोग करने, चोरी एवं जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) जैसी संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है । 

*आपराधिक इतिहास राजेश उर्फ बन्टू वघेल उपरोक्त-* 

(1) मु0अ0सं-427/2026 धारा 316(2) वी0एन0एस थाना सिकन्द्राराऊ,हाथरस

(2) मु0अ0सं0 890/2028 धारा 120वी,324,342,395,412 भादवि0 कोतवाली सासनी, हाथरस

(3) मु0अ0सं0- 04/2019 धारा 25 आयुध अधि0 कोतवाली सासनी, हाथरस 

(4) मु0अए0सं0 289/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 कोतवाली सासनी जिला हाथरस 


*आपराधिक इतिहास कुलदीप उर्फ मोहित उर्फ मामा उपरोक्त-*

मु0अ0सं-427/2026 धारा 316(2) वी0एन0एस थाना सिकन्द्राराऊ,हाथरस 


*आपराधिक इतिहास पवन यादव पुत्र सतीशचन्द्र उपरोक्त-*

1. मु0अ0सं-427/2026 धारा 316(2) वी0एन0एस थाना सिकन्द्राराऊ,हाथरस

2. मु0अ0सं-127/2021  धारा 380/411/457 भादवि थाना बागबाला जनपद  एटा 

3. मु0अ0स-99/2018 धारा 39(2)(v) एससी एसटी धारा 323/325/504/506 भादवि थाना बागवाला,जनपद एटा

4. मु0अ0स-457/20128 धारा 279/323/506 भादवि थाना बागवाला,जनपद एटा

5. मु0अ0स-124/2019 धारा 60/72 इएक्स धारा 272/273/419/420/467/468/471 भादवि थाना बागवाला,जनपद एटा

6. मु0अ0स-125/2019  धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बागवाला,जनपद एटा

7. मु0अ0स-299/2019 धारा 323/504 भादवि थाना बागवाला,जनपद एटा

8. मु0अ0स-357/2018 इएक्स धारा 419/420 भादवि थाना बागवाला,जनपद एटा

9. मु0अ0स-216/2015 धारा 380/411/457 भादवि थाना बागवाला,जनपद एटा


*आपराधिक इतिहास दुर्वेश कुमार यादव उर्फ झम्मू पुत्र शिवराज सिंह  उपरोक्त-*

1.  मु0अ0सं-427/2026 धारा 316(2) वी0एन0एस थाना सिकन्द्राराऊ,हाथरस

2.  मु0अ0सं-488/2022 धारा 379/411 भादवि थाना कासगंज जनपद कासंगज  

3.  मु0अ0सं-179/2022 धारा 379/411/384 भादवि थाना सहाबर जनपद कासंगज  

4.  मु0अ0सं-183/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम  थाना सहाबर ,जनपद कासगंज 

5.  मु0अ0सं-184/2022 धारा 411/413/420/467/468/471 भादवि थाना सहाबर कासंगज 

6.  मु0अ0स-235/2023  धारा 379/411 भादवि  थाना पटियाली जनपद कासगंज 


*आपराधिक इतिहास पुष्पेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह  उपरोक्त-*

मु0अ0सं-427/2026 धारा 316(2) वी0एन0एस थाना सिकन्द्राराऊ,हाथरस


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...