सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत विकास परिषद द्वारा पारिवारिक मिलन , कुटुम्ब प्रबोधन एवं युवा संस्कार का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

हाथरस।

भारत विकास परिषद हाथरस शाखा द्वारा मथुरा रोड स्थित सुन्दर बाग में  एडवोकेट भोला शंकर अग्रवाल और सुन्दर बाग के मालिक कपिल अग्रवाल के सहयोग से विभिन्न संगठनों से संपर्क और पारिवारिक मिलन , कुटुम्ब प्रबोधन एवं युवा संस्कार का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।साथ ही कार्यक्रम को रुचिकर बनाने के लिए जलविहार एवं विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

 कार्यक्रम का प्रारंभ जीएसटी अधिकारी  सुरेन्द्र कुमार वर्मा, शाखा संरक्षक  आर सी नरूला,राकेश मोहन वशिष्ठ, डॉ बी पी सिंह, दिनेश सेकसरिया,अध्यक्ष  जय शर्मा, प्रांतीय गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रभारी  तरुण शर्मा, व्यापार मंडल फेम के मंडल संयोजक एवं जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री  प्रवीण खंडेलवाल,नगर अध्यक्ष श्री संजय गर्ग,नगर मंत्री  विजय गुप्ता और अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन से डिम्पल वार्ष्णेय,  पूजा वार्ष्णेय, रोटरी क्लब से विनीता, एडीएचआर से  बाल प्रकाश वार्ष्णेय,  वर्षा आदि ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के छवि के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्पण  कर किया। 

डॉ बी पी सिंह एवं  राकेश मोहन वशिष्ठ के द्वारा कुटुम्ब प्रबोधन के उपरांत ऋषि कुमार वार्ष्णेय और तरुण शर्मा द्वारा मोबाइल से बचने का युवा संस्कार किया गया।उसके बाद स्वादिष्ट व्यंजनों का रसास्वादन करते हुए सभी ने जल विहार किया और विभिन्न प्रकार के मनोरंजन खेल खेले ।इस आयोजन में अविनाश सिंह, राजकुमार वार्ष्णेय प्रदीप वार्ष्णेय, आशीष रस्तोगी, जिया रस्तोगी आदि का विशेष सहयोग रहा।

 खेलों में बाल प्रकाश, वर्षा,ऋषि संगीता, डिम्पल ध्रदीप, राजकुमार पूजा आदि विजयी रहे। कार्यक्रम में रिचा खंडेलवाल, संजीव सेंगर, ज्योति सिंह,प्रियंका शर्मा, सृष्टि शर्मा,ममता गर्ग, सीमा अग्रवाल,संगीता वार्ष्णेय, नवीन शर्मा, दीपक भारद्वाज,डॉ नितिन मिश्रा, रति मिश्रा,उद्वव कृष्ण शर्मा, वन्दना शर्मा,अंकित टालीवाल, हिमांशु शर्मा,अमिता सिंह आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...