उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय हाथरस में एन0आई0 एक्ट 1881 की धारा 138 के वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, हाथरस में किया गया, जिसमें अपर जनपद न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, प्रशान्त कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की सचिव अनु चौधरी एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण व अधिवक्तागण व वादकारीगण उपस्थित रहे, इस विशेष लोक अदालत में एन0आई0 एक्ट की धारा-138 के कुल 22 वादों का निस्तारण कर 2608642 रुपये में समझौता हुआ।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस आकांक्षा गर्ग के न्यायालय से 03 वादों का निस्तारण किया गया।
अपर सिविल जज(व0प्र0), हाथरस दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय से 10 वादों का निस्तारण किया गया।
सिविल जज(व0प्र0)/एफ0टी0सी0, हाथरस ईशा अग्रवाल के न्यायालय से 01 वाद का निस्तारण कर 80,000 रुपये समझौता राशि दिलायी गयी।
सिविल जज(क0प्र0)/एफ0टी0सी0-प्रथम, हाथरस रोबिन कुमार के न्यायालय से 08 वादों का निस्तारण कर 2528642/- रुपये की समझौता राशि दिलायी गयी।
अन्त में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें