सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्तगत 214 पुत्रियों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

 


सासंद ने दिलाई बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह की शपथ 


हाथरस । 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्तगत कैला फार्म हाउस अलीगढ़ रोड हाथरस में गरीब एवं असहाय परिवारों की लगभग 214 पुत्रियों का सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नवविवाहित वर-वधू को उनके सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद दिया और पुष्प वर्षा कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकानाऐं दी।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ  सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मीना कुमारी, जिलाधिकारी अतुल वत्स तथा पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच पर आसीन अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया गया। 

कार्यक्रम के अवसर पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने अपने संबोधन में सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आज इस पावन अवसर पर लगभग 213 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि सभी नवदम्पत्तियों का जीवन प्रेम, विश्वास, सुख, समृद्धि और उन्नति से परिपूर्ण हो। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी नवविवाहित दम्पत्तियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो तथा वे निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजना है। एक सामान्य परिवार से होने के कारण वे भली-भांति जानते हैं कि बेटी के विवाह के समय माता-पिता को कितनी आर्थिक एवं सामाजिक चिंताओं का सामना करना पड़ता है। सीमित आय वाले परिवारों के लिए विवाह का खर्च वहन करना अत्यंत कठिन होता है और अनेक माता-पिता अपनी बेटियों के विवाह को लेकर लंबे समय तक चिंतित रहते हैं। 

 सांसद ने कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की इस पीड़ा को समझते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को प्रभावी रूप से संचालित किया है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराया जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना सामाजिक समरसता, महिला सम्मान एवं गरीब परिवारों के कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। अंत में उन्होंने सभी नवदम्पत्तियों को पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की।

विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की  सदस्य श्रीमती मीना कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की एक अत्यंत संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी पहल है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि नवविवाहित जोड़े यहां से सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अतिथियों का आशीर्वाद लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे। उन्होंने सभी नवदम्पत्तियों के सुखमय, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पूर्व में आर्थिक तंगी के कारण अनेक गरीब परिवार अपनी बेटियों का विवाह समय पर कराने में कठिनाइयों का सामना करते थे। ऐसे परिवारों की पीड़ा को समझते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को और अधिक प्रभावी बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता में वृद्धि कर इसे एक लाख रुपये तक किया गया है, जिससे गरीब परिवारों को बड़ी सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में आयोजित इस समारोह में लगभग 214 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा रहा है, जिनमें 22 मुस्लिम जोड़े भी शामिल हैं। यह कार्यक्रम ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका सम्मान’’ की भावना को साकार करता है। सभी जोड़ों का विधिवत पंजीकरण भी कराया जा रहा है तथा उन्हें विवाह प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग, जिला प्रशासन तथा कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ इस समारोह को भव्य एवं व्यवस्थित रूप प्रदान किया है। उन्होंने  मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार निरंतर बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण एवं गरीब परिवारों के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अंत में उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने  सांसद,  विधायगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके गरिमामय सहयोग एवं उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी नवविवाहित वर-वधुओं को शुभाशीष एवं हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। 

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं नगरीय क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर लगभग 214 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिनमें 22 मुस्लिम जोड़े भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र कन्या के बैंक खाते में रूपये 60,000 की अनुदान राशि सीधे अंतरित की जाती है। इसके अतिरिक्त रूपये 25,000 की लागत से विवाहोपयोगी उपहार सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिसमें चांदी की बिछिया, चांदी की पायल, ट्रॉली बैग, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, श्रृंगारदानी, वस्त्र, चुनरी, पेंट-शर्ट/सफारी सूट का कपड़ा, गमछा एवं पगड़ी आदि शामिल हैं। साथ ही प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन पर रूपये 15,000 की धनराशि व्यय की जाती है। इस प्रकार योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर कुल रूपये 1,00,000 की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है।

समारोह के अवसर पर जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी,  ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 प्रशांत तिवारी, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


@#samachar24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...