सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण , अनाधिकृत रूप से एंबुलेंस खड़ी होने पर कार्रवाई के निर्देश

हाथरस ।

 जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ जिला अस्पताल का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर अस्पताल परिसर में संचालित व्यवस्थाओं के साथ ही अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से खड़ी निजी एंबुलेंसों, जन औषधि केंद्र की कार्यप्रणाली, इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाओं तथा अवैध पार्किंग का गहन निरीक्षण किया।

जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के स्थानांतरण संबंधी कार्यों के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में निजी एंबुलेंस अनाधिकृत रूप से खड़ी हैं। जिलाधिकारी ने निजी एंबुलेंसों की जांच कर उनके अभिलेखों का सत्यापन किया। प्रारंभिक जांच में कुछ एंबुलेंस संचालक आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके तथा एक एंबुलेंस के एंबुलेंस संचालन संबंधी दस्तावेज वर्ष 2025 में ही समाप्त पाए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित एंबुलेंसों को यातायात कार्यालय परिसर में खड़ा कराते हुए नियमानुसार अपना पक्ष प्रस्तुत करने का अवसर देने तथा सभी प्रकरणों की विधिक जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल परिसर एवं उसके आसपास निजी एंबुलेंसों का नियमानुसार खड़ा किया जाना अनधिकृत है। आवश्यकता पड़ने पर मरीज अथवा परिजन फोन के माध्यम से एंबुलेंस बुला सकते हैं तथा प्राथमिकता सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में अस्पताल परिसर के आसपास इस प्रकार की अनधिकृत एंबुलेंस पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध जेनेरिक दवाओं, उनके मूल्य, स्टॉक एवं उपलब्धता का विस्तृत परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं अत्यंत रियायती दरों पर उपलब्ध कराना है, जिससे मरीजों पर उपचार का आर्थिक भार कम हो सके। उन्होंने मरीज को उपलब्ध कराई गई दवा का उदाहरण देते हुए बताया कि बाजार में लगभग 150 रुपये मूल्य की दवा जन औषधि केंद्र पर मात्र 23 रुपये में उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केंद्र पर निर्धारित दरों पर ही दवाओं का वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा लगभग 700 से 750 प्रकार की आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

अस्पताल परिसर में दुपहिया वाहन मुख्य प्रवेश मार्ग तथा जन औषधि केन्द्र के सामने खड़े होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल पार्किंग स्थल सुनिश्चित करने तथा वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थल पर कराये जाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों एवं तीमारदारों को आवागमन में कठिनाई न हो। उन्होंने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अस्पताल आने पर अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें तथा अस्पताल के मार्गों को अवरुद्ध न करें, जिससे मरीजों एवं एंबुलेंसों का आवागमन निर्बाध बना रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित अभियान चलाया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...