महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जनपद हाथरस में 17 जुलाई, 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ की अध्यक्षता में महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
महिला चौपाल के माध्यम से महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों, महिला सुरक्षा, महिला कल्याणकारी योजनाओं तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही उपस्थित महिलाओं की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जनपद की अधिक से अधिक महिलाओं से महिला चौपाल में सहभागिता कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने की अपील की है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें